मनरेगा कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा, सहायक परियोजना अधिकारी के सेवा समाप्ति से हुए क्रोधित
बीजापुर- जिले के 187 मनरेगा कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा तैयार कर रायपुर भेज दिया था। आंदोलन के 62 वे दिन राजधानी में महारैली का आयोजन कर सामूहिक त्यागपत्र सौप दिया है। अपने सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी की सेवा समाप्ति से क्रोधित कर्मचारियों ने यह कदम उठाकर छत्तीसगढ़ के इतिहास में काला दिन लिख दिया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है चुंकि यह पहला मामला होगा कि किसी भी कर्मचारी संगठन ने इससे पहले इतना बड़ा कदम उठाया हो। सेवा समाप्ति आदेश को संवैधानिक अधिकारों का हनन करार देते हुए आदेश की प्रतियां जलाई। रैली में 8000 से अधिक कर्मचारी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सहायक परियोजना अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश की महासंघ घोर निंदा करता है और इसे तत्काल निरस्त नहीं करने के कारण सामूहिक इस्तीफा का कदम उठाया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था, कि समस्त संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं किसी भी संविदा कर्मचारी की छटनी नहीं की जाएगी यह वादा की थी किंतु इसके विपरीत कड़ा दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
हमारी दो सूत्रीय मांग चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते हुए समस्त मनरेगाकर्मियों का नियमितीकरण किया जावे एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की है।
