कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
बीजापुर :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में कानून बनाये रखने हेतु सजगता बरतने सहित सतत् निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होनें निर्माण कार्योें के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। बैठक में गंगालूर बाजार में कम कीमत में व्यापरियों द्वारा आमचूर खरीदी की शिकायत आने पर कलेक्टर कटारा ने कहा शासन द्वारा निर्धारित दर से कम कीमत में खरीदते पाए जाने पर संबंधित व्यापारी के समान जब्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।बैठक मे पुलिस अधीक्षक अंजनेय वाष्णैव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला, एसडीएम बीजापुर हेमेन्द्र भूआर्य एसडीएम भैरमगढ़ एआर राणा, एसडीएम भोपाल पटनम गवेल सहित जिले में पदस्थ एसडीओपी और तहसीलदार उपस्थित थे।
