विधायक विक्रम मंडावी ने मद्देड में उप-तहसील का किया शुभारम्भ, मद्देड को उप- तहसील बनाने की ग्रामीण लम्बे समय से कर रहे थे मांग

देवगुडी व पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया और ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुन जल्द निराकरण का दिया भरोसा

बीजापुर :- मंगलवार 7जून को क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी अपने एक दिवसीय मद्देड क्षेत्र के दौरे पर रहे। मद्देड क्षेत्र के ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित और वर्षों पुरानी माँग को पूरा करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने मद्देड में उप-तहसील कार्यालय का शुभारम्भ किया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र के ग्रामीणों को राजस्व से सम्बंधित कार्य मद्देड में ही होने लगेगें। इसके अलावा वे मिनकापल्ली के देवगुडी एवं ग्राम पंचायत उस्कालेड के नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया।

अपने दौरे के दौरान विक्रम मंडावी ग्राम पामगल, मद्देड, मिनकापल्ली और उस्कालेड के ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। मुलाक़ात के दौरान ग्रामीणों ने बोरिंग, स्ट्रीट लाइट, तालाब गहरीकरण, सी॰सी॰ सड़क, नाली निर्माण, सड़क मुर्मीकरण, वनाधिकार पट्टा, स्वसहायता समूह का ऋण माफ़ करने, मद्देड में मंगल भवन का निर्माण, गोरला में सोलर डूईल पम्प, मीनूर-गोरला के मध्य चिंतावागु नदी पर पुल निर्माण करने, महार समाज के द्वारा मद्देड में अम्बेडकर भवन व अम्बेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना के लिए ज़मीन आवंटन करने, चिंतावागु नदी में उदवहन सिंचाई की स्वीकृति देने, चिंता वागु नदी में चेक डेम निर्माण करने, एनएच-63 से उस्क़ालेड नया पारा तक सड़क निर्माण करने जैसी माँगे प्रमुख रूप से ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से की , विधायक ने ग्रामीणों की माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा देते हुए तत्काल 07 नग बोरिंग की स्वीकृति भी दे दिया और मद्देड क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों को 30 नग क्रिकेट किट का भी वितरण किया।

वही ग्राम पंचायत पामगल पहुँचे विधायक विक्रम मंडावी ने पामगल के हाई स्कूल का निरीक्षण किया पामगल के ग्रामीणों ने नवीन हाई स्कूल भवन निर्माण करने, पामगल में बालक एवं बालिका छात्रावास, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन, स्कूल भवन में शौचालय, मुख्य मार्ग से स्कूल भवन तक सी॰सी॰ सड़क निर्माण, खेल मैदान और स्कूल के चारों ओर बाउंड्रीवॉल निर्माण की माँग की है जिसे जल्द पूरा करने की बात विधायक ने ग्रामीणों से की है। जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, छ.ग. कृषि कल्याण बोर्ड के सदस्य व ज़िला पंचायत सदस्य बसंत ताटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश क़ारम, ज़िला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद अध्यक्षा निर्मला मरपल्ली, जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र चापा, ब्लाक अध्यक्ष रमेश पामभोई, मीडिया प्रभारी राजेश जैन सहित मद्देड क्षेत्र के ग्रामीण, किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *