जमीन विवाद पर महिला को दबंगों ने गड्ढे में फेंक,मिट्टी से दबा जान से मारने का किया प्रयास, घटना ग्राम चाणक्यपुरी(पिव्ही 08)की, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- महिला के निजी जमीन में रोड बना रहे दबंगों को मना करना महिला को भारी पड़ गया,विरोध करने आई महिला को दबंगों ने ट्रेक्टर से धक्का मारकर महिला को गड्ढे में गिरा कर उस पर ऊपर से मिट्टी डालकर उसकी हत्या करना की कोशिश हुई, लेकिन उसी वक्त गांव का एक व्यक्ति घटना स्थल पर पहुंचकर महिला को मिट्टी से बाहर निकाल कर उसे अस्पताल तक ग्रामीणों और परिजनों की मदद से पहुचाया।

आपको बता दें कि पखांजूर तहसील अंतर्गत ग्राम चाणक्यपुरी गांव के सुचित्रा मल्लिक महिला के साथ गांव के एक ही परिवार के तीन लोग रंजन महलदार, राकेश महलदार और बिकास महलदार ने मिलकर मारपीट करते हुए गड्ढे में डालकर मिट्टी डाल दिया था, दरअसल महिला के निजी जमीन के ऊपर से गांव का एक परिवार सड़क बना रहा था, महिला ने अपने पट्टे की जमीन से सड़क बनाने से रोकने का प्रयास किया तो तीनो लोगों ने महिला के साथ गाली गलौच किया लेकिन सड़क बनाने का विरोध करते हुए गाड़ी के आगे लेट गई और सड़क ना बनाने की गुहार लगती रही। इतने में महिला से परेशान होकर दबंगो ने महिला को ट्रेक्टर से धक्का मारकर गड्ढे में गिरा दिया फिर महिला के ऊपर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डाल दिया,इस बीच गांव के एक व्यक्ति मौके पर पहुचा तो देखा महिला की हालत गंभीर है सिर्फ नाक और मुँह बाहर निकला हुआ था। महिला की गंभीर हालत को देखकर तत्काल महिला को बाहर निकला और पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया है।
इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, दबंगों का हौसला इतना बुलन्द था कि महिला को जिंदा दफनाने का प्रयास किया गया। उन्हें कानून का कोई डर नहीं है। पखांजुर पुलिस प्रार्थी शंकर मल्लिक के द्वारा लिखित आवेदन पत्र दिया गया कि हमारी पट्टे की जमीन पर दिनांक 04.06.2022 लगभग दोपहर 12:00 बजे गांव का एक परिवार के द्वारा सड़क बना रहे थे तभी मेरी धर्मपत्नी ने मना करने पर ट्रेक्टर से मेरी पत्नी को गड्ढे में गिरा कर मिट्टी से दफना कर जाने से मारने का प्रयास किया गया,पुलिस ने मामले को संज्ञान लेते हुए तीनों लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमांड की मांग की है।
इस विषय पर थाना पखांजुर एस.आई संजय यादव ने बतलाया कि प्रार्थी शंकर मल्लिक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना दौरान आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर मामले की विवेचना के लिए आरोपियों को 21 जून तक न्यायिक रिमांड प्रदाय करने का न्यायालय से निवेदन किया गया है।
