जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में मानदेय पर अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति हेतु 13 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित

बीजापुर :- जिले में आदिवासी विकास विभाग के अधीन संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के तहत निर्धारित मानदेय पर अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति के लिए योग्यताधारी अभ्यर्थियों से 13 जून 2022 तक आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कलेक्टोरेट बीजापुर में आमंत्रित किया गया है। जिसके तहत सम्बन्धित पदों के लिए कन्या शिक्षा परिसर एजुकेशन सिटी बीजापुर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित की जावेगी। निर्धारित पदों के अंतर्गत पीजीटी जीव विज्ञान एवं गणित, टीजीटी विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान हेतु 15 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू होगी। वहीं कम्प्यूटर अनुदेशक, पीजीटी हिन्दी, टीजीटी हिन्दी, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी संस्कृत, व्यायाम शिक्षक एवं संगीत शिक्षक के लिए 16 जून 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू होगी। उक्त पदों की भर्ती संबन्धी योग्यता, अनुभव सहित आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *