जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक संपन्न
मनरेगा के तहत जलसंरक्षण एवं जलसंर्वधन कार्यों को बढ़ावा देने के निर्देश

स्थानीय समुदाय के जीवन में बदलाव लाने योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से कार्यान्वयन करें -सांसद बैज

बीजापुर : – धरातल पर योजनाओं का प्रभावी एवं बेहतर ढंग से कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। इस दिशा में जो सबसे ज्यादा जरूरतमंद है उसे लाभान्वित करने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। योजनाओं के जरिये स्थानीय समुदाय के जीवन में आमूल-चूल बदलाव लाये जाने कारगर क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रीत किया जाये। उक्त सांसद बस्तर दीपक बैज ने कलेक्टर दीपक बैज ने कलेक्टोरेट में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान कही।
                 
सांसद दीपक बैज ने योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय पर बल देते हुए कहा कि मैदानी स्तर पर आवश्यकताओं की जानकारी ली जाये और उसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाये। उन्होंने मनरेगा के तहत रोजगारमूलक कार्यों में तालाब निर्माण एंव गहरीकरण, डबरी निर्माण, कुंआ निर्माण,  नरवा उपचार आदि जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा इन कार्यों से दूरगामी परिणाम मिलेंगे, जो भविष्य की जरूरतों को पूरा करने सहायक साबित होगी। बैठक के दौरान विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम मंडावी ने मनरेगा के साथ अन्य योजनाओं का अभिसरण कर जनहित के कार्यों को करने का सुझाव दिया। वहीं ग्रामीण विकास की अन्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने बताया कि जिले के अंदरूनी ईलाकों में विकास कार्यों को सुनिश्चित करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे अब इन अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण विकास की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं और उक्त ईलाकों में बदलाव परिलक्षित हो रहा है। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत रवि साहू ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कार्यान्वयन संबन्धी विस्तृत जानकारी दी। वहीं विभागीय अधिकारियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन शहरी, जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास सेवा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि के कार्यान्वयन के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला पंचायत सदस्य एवं बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य नीना रावतिया उददे सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *