बोर खनन में हो रहा खुला भ्रष्टाचार जिला प्रशासन संज्ञान में लेकर करे जांच व कार्यवही – कमलेश झाड़ी

बीजापुर :- प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से जिले में हर क्षेत्रों में खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है । जिले में जनता की मुख्य बुनियादी सेवा पेयजल के लिए जगह जगह बोर खनन किया जा रहा है, इस कार्य मे ठेकेदार और अधिकारी आपस मे मिलकर खुलेआम भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगे हैं । ग्रामीण क्षेत्रो में 150 फिट खनन कर 300 फिट का पैसा आहरण कर रहे है, कई जगहों पर बोर खनन ही नही किया गया है, इसके बाद भी राशि का आहरण कर लिया गया है । इस तरह का आरोप सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया है ।

कमलेश झाड़ी ने कहा कि सीपीआई बीजापुर जिला प्रशासन से मांग करती है कि सरकार की बुनियादी जनहितैसी योजनाएं जिन्हें गांव गांव तक पहुंचना था, उसे बिचौलियों द्वारा बीच मे ही डकार लिया जा रहा है । इस तरह का कार्य क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ धोखा है, इस तरह के कृत्य की निष्पक्ष जांच किया जाना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होना चाहिए, जिससे जनता का हक मारा ना जा सके । यदि इसी तरह जनता के पैसों से खिलवाड़ होता रहा तो आने वाले दिनों में सीपीआई आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *