फेसबुक, ओएलएक्स में ऑनलाइन मोबाईल फोन बिक्री का झांसा देकर फ्राड करने के मुख्य आरोपीयों को राजस्थान से किया गया गिरफ्तार, सायबर फ्राड मामले में भरतपुर राजस्थान से पहली बार हुई गिरफ्तारी
बीजापुर :- दिनांक 28 जनवरी 2022 को ग्राम एरामंगी, पोस्ट कोमपल्ली निवासी दीपक कुमार पिता बिज्जा राम कोरसा हाल पता पनारापारा बीजापुर द्वारा कोतवाली बीजापुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि फेसबुक पर ओएलएक्स के माध्यम से कम दामों में मोबाईल मिलने का विज्ञापन देख कर दिए गए नम्बर पर बात किया, जिसमे आरोपी द्वारा मोबाईल का फोटो एवं बहुत ही कम दाम पर होम डिलिवरी देने की बात कही गई । प्रार्थी द्वारा आरोपी के खाते में फोन का चार्ज 5000₹ एवं कुरियर चार्ज 160 ₹ कुल 5160 ₹ योनो के माध्यम से ट्रांसफर किया । जिसके बाद आरोपी ने ट्रांजेक्शन गलत होने की बात कहते हुए पुनः 5150 ₹ डालने को कहा । पुनः इसी तरह की बात करते हुए मोबाईल का जीएसटी सहित 9800₹ डालने को कहा , जिसके बाद आरोपी ने डिलिवरी बॉय के हांथो मोबाईल और अधिक डले हुए पैसे वापस मिल जाने का आश्वासन दिया । प्रार्थी द्वारा पुराने पैसे वापस मिलने की आस पर इसी तरह पैसे डालता गया , प्रार्थी द्वारा आरोपी के खाते में 1,69,900 ₹ ट्रांसफर किया गया । प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत लिखित आवेदन पर थाना बीजापुर में अपराध क्रमांक- 19/2022 धारा 4290 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिया गया ।
जांच के पश्चात पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक सुदीप सरकार के पर्यवेक्षण में थाना बीजापुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम को जिला भरतपुर राजस्थान के लिए रवाना किया गया । टीम द्वारा आरोपी जिस्सी पिता जाकिर हुसैन उम्र 20 वर्ष निवासी असीना का बास ग्राम थुन, थाना नगर, जिला भरतपुर राजस्थान, दूसरा आरोपी आजाद पिता बुचा खान उम्र 38 वर्ष निवासी असीना का बास, ग्राम थुन थाना नगर जिला भरतपुर राजस्थान को सकूनत में दबिश देकर पकड़ा गया । आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किये गए 03 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं 6 नग सिम कार्ड जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपी जिस्सी एवं आजाद को ट्रांजिट रिमांड पर जिला बीजापुर लाया गया है, थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में उनी पीयूष कटियार, सउनि नितेश पांडे, सायबर सेल आरक्षक/1039 योगेश्वर कपूर, आर/ बाल कुमार हपका, आर/427 निरंजन तिग्गा, आर/403 देवकुमार कमेटी की भूमिका सराहनीय रही ।
