भोपालपटनम निवेश क्षेत्र हेतु भूमि उपयोग संबन्धी नक्शा प्रकाशित, 8 जुलाई तक आपत्ति एवं सुझाव आमंत्रित

बीजापुर :- जिले के अंतर्गत भोपालपटनम निवेश क्षेत्र के लिए वर्तमान भूमि उपयोग संबन्धी मानचित्र एंव रजिस्टर प्रकाशित कर दी गयी है और उक्त संबन्ध में आपति एवं सुझाव आगामी 8 जुलाई 2022 तक आमंत्रित किया गया है। इस बारे में उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार भोपालपटनम निवेश के लिए वर्तमान भूमि उपयोग संबन्धी मानचित्र एवं रजिस्टरों को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 (क्र0 23 सन 1973) की धारा 15 की उपधारा (1) के अधीन 09 जून 2022 से प्रदर्शनी स्थल नगर पंचायत भवन भोपालपटनम तथा कार्यालय उप संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, संयुक्त जिला कार्यालय द्वितीय तल कमरा नंबर एस-31, जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राजपत्र सूचना के प्रकाशन की तारीख से 30 दिन की समयावधि हेतु कार्यालयीन दिवसों में आम नागरिकों के लिए अवलोकनार्थ खुली रहेगी। भोपालपटनम निवेश क्षेत्र के आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे प्रदर्शनी स्थल पर अपनी स्वामित्व की भूमि का वर्तमान भूमि उपयोग जांच करें, यदि उसमें किसी प्रकार की आपत्ति एवं सुझाव हो तो कृपया निर्धारित समय सीमा के अंदर लिखित में अपनी आपत्ति एवं सुझाव प्रदर्शनी स्थल या उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय, जगदलपुर को प्रेषित कर सकते हैं। इस प्रकार प्राप्त होने वाली आपत्ति एवं सुझाव पर उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जगदलपुर द्वारा विचार किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *