केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पीवी 119 के ग्रामीणों ने विक्रम उसेंडी के समक्ष ली भाजपा की सदस्यता

छोटे कापसी – कार्य विस्तार योजना के जरिए आगामी मिशन 2023 के लिए मेरा बूथ सबसे मजबूत करने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरकर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रोत्साहित किया और कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के लबरा भूपेश कांग्रेस सरकार के छलावा से जन जन को जागरूक करने अपील की। भाजपा के कार्यप्रणाली एवं आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा के साथ मिशन 2023 के लिए कमर कसने व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा की गई मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को आधार बनाकर भाजपा को सशक्त बनाने भाजपा के रीति नीति और केंद्र भाजपा सरकार के विभिन्ना जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अपील की। संगठन के प्रचार प्रसार एवं विस्तार की विस्तृत चर्चा की एवं कार्यक्रम में भाजपा में ग्रामीणों ने प्रवेश किया।

बता दे कि विक्रम उसेंडी की लोकप्रियता के चलते वादाखिलाफी सरकार से नाखुश होकर लगातार कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में प्रवेश कर रहे है। इसी कार्यक्रम के दौरान कापसी मंडल के नेतृत्व में अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत मंडल कापसी के दर्जनों लोगों दिनांक 11 जून रविवार को वनविश्राम ग्रह बड़े कापसी में भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी के समक्ष भाजपा में गमछा पहना कर भाजपा में प्रवेश कराया गया। प्रवेश करने वालो में पीएचई विभाग से सेवानिवृत्त शिवपद मल्लिक (बड़े कापसी),संजय बैरागी पीवी 118,गोपाल हालदार,पवित्र बढ़ाई पीवी,रंजीत बाला पीवी,नारायण मंडल,नंटू सरकार,राकेश हालदार,नेपाल हालदार,रमेंद्र हालदार,संजीत बाला पीवी 119 आदि शामिल हैं। भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी युवाओं को भाजपा की नीति व सिद्धांतों से अवगत कराते अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के निजी पीए मुकेश वाजपेयी,असीम राय,प्रितपाल सिंह,दीपांकर दत्ता,स्वतंत्र नामदेव,जगबंधु विस्वास,गौरांग राय,गणेश साहा,बादल अधिकारी,आकाश सरकार,श्यामू तिवारी,स्वपन तालुकदार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *