सायबर से सम्बंधित अपराध के सम्बंध में नारायणपुर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

नारायणपुर :- जिले के पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के नेतृत्व में रविवार 19 जून को बढ़ते सायबर अपराध को देखते हुए थाना नारायणपुर के द्वारा जिला मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में अबूझमाड़ एवं आस पास के क्षेत्र से आये ग्रामीणों को सायबर अपराध से सम्बंधित जानकारी के पाम्पलेट बाटा वहीं लाऊड स्पीकर के माध्यम से सायबर अपराध से बचने के उपायों से अवगत कराया गया । साथ ही आम नागरिकों को इस तरह की ठगी से दूर रहने की सलाह दी गई । जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे जिले में इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसे आम नागरिक बड़ी उत्सुक्ता पूर्वक सुन व समझ रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *