संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 में सफलता प्राप्त करने वाले अजजा एवं अजा अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर :- आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अंतर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर 1 लाख रूपए प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। पात्र अभ्यर्थियों से 26 जूलाई 2022 तक आवेदन आमंत्रित है। पात्रता, शर्ते तथा आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट ट्रायबल डाॅट सीजी डाॅट जीओव्ही डाॅट इन से डाउनलोड किया जा सकता है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बीजापुर ने बताया इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ब्लाॅक डी, भूतल इन्द्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर छ.ग. में अंतिम तारीख तक जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र समय सीमा में रजिस्ट्रर्ड डाक से भी उल्लेखित पते पर भेजा जा सकता है।
