बेरोजगारों की हित में युवा मोर्चा करेगी चरणबद्ध आंदोलन, रोजगार कार्यालय के जगह लगाएगी बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड

भोपालपटनम(जरखांन) :- भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश संघठन के आहवान पर युवा मोर्चा जिला संघठन के नेतृत्व में भोपालपटनम मण्डल युवा मोर्चा कार्यकारणी की बैठक आहूत की गई, जिसमें युवा मोर्चा के द्वारा आगामी रणनीती तय की गई जिसमे विधायक निवास से लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव तक कि बनी रणनीती बेरोजगार व भ्रष्टाचार को लेकर युवा मोर्चा करेगी चरणबद्ध आंदोलन ।

भाजपा मंडल इकाई बैठक में जिले से आये पदाधिकारियो ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुख़र्जी व भारत माता के चित्र पटल पर माल्यर्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया युवा मोर्चा मण्डल के कार्यकर्ताओं के द्वारा आये हुए अथितियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया ततपश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने वर्तमान सरकार में बढ़ती हुई बेरोजगारी व भ्रष्टाचार झूठी वादों का सरकार और यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है अपने सम्बोधन में बीजापुर जिला युवा मोर्चा सह प्रभारी जयंत हट ने कहा है कि आगामी दिनों में युवा मोर्चा प्रदेश के लाखों बेरोजगारो की हित मे चरणबद्व तरीके से आंदोलन करेगी । युवा मोर्चा जिले से लेकर बूथ स्तर तक बेरोजगारी फार्म युवाओ से भरवायेगी चौक चौराहों पर वाल राइटिंग कर बेरोजगारी को लेकर युवाओ को जागरूकता के लिए प्रेरित करेगी । आगे सह प्रभारी ने कहा है कि इन तमाम प्रचार प्रसार के बाद विधायक निवास का घेराव युवा मोर्चा करेगी और जिले के रोजगार कार्यालय का नाम बदलकर बेरोजगार कार्यलय का बोर्ड लगा कर विरोध प्रदर्शन करेगी ।

वही जिले के सारे कार्यक्रमो के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन युवा मोर्चा करेगी जिसमे जिले से हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व बेरोजगार युवा शामिल होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास का भी घेराव करेगी बैठक के उपरान्त पदाधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन भी किया है । इस बैठक में तमाम मुद्दों पर रणनीति व चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में योगेंद्र साहू प्रदेश झुग्गी झोपड़ी कार्यकरणी सदस्य बलदेव उरसा जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बीजापुर फूलचंद गागड़ा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकरणी सदस्य पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पी संतोष कुमार के श्रीनिवास जिला सह सयोंजक एन जी ओ प्रकोष्ठ युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गिरजा शंकर तामडी युवा मोर्चा महामंत्री गोविन्द कुमरे साईकृष्ण चेट्टी व कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा महामंत्री धनंजय भट्टल ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *