गार्ड को बंधक बना कर बाल अपराधी हुए बाल सुधारगृह से फरार, अब तक बाल अपराधियों का नही मिला कोई सुराग
दंतेवाड़ा: जिला मुख्यालय स्थित बाल सुधारगृह से 9 बाल अपराधी फरार हो गए है. पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि बाल अपराधियों ने गार्ड जेलाराम को बुरी तरह से पीटा है. इसके बाद उससे चाबी छीन कर ताला खोला और भाग गए. रात एक बजे के करीब इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया. (Child criminal absconding from Dantewada )
फिलहाल मौके पर एएसपी, डीएसपी और टीआई के साथ पूरा पुलिस बल मौजूद है. अधिकारी वारदात पर गहराई से पड़ताल करने में लगे हुए हैं. इधर इस मामले को लेकर अभी अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं. इस मामले पर कोई कुछ नहीं बोलना चाहता है. बताया जा रहा है कि सभी गंभीर मामलों के आरोपी है इसमें दो नक्सल अपराधों में और 1 चोरी के अपराध में संलिप्त हैं. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही सभी बाल अपराधियों को पकड़ कर बाल सुधारगृह भेजेगी.
