मकान के छज्जा से गिरा फ्लास्टर, बाल बाल बचे निवासरत परिवार, श्रमिक नेताओं की पहल पर तत्काल करवाया गया मरम्मत
भिलाई:- बीएसपी के सेक्टर नम्बर 02 में स्थित क्वार्टर क्रमांक 3B, स्ट्रीट 15B में निवासरत बीएसपी के एस. एम.एस. 02 में कार्यरत एस उमापति अपने परिवार के साथ निवासरत हैं । दिनांक 6 जुलाई 2022 को उमापति रात्रि ड्यूटी पर गए हुए थे इसी दौरान अचानक उनके मकान के किचन छज्जा नीचे गिर गया , इस दौरान परिवार का कोई सदस्य किचन में मौजूद नही था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई । अचानक हुए इस घटना से परिवार के सभी सदस्य घबरा कर उमापति को फोन पर सूचना दिया । जिसके बाद उमापति ने घटना की जानकारी भारतीय मजदूर संघ के नेताओं को दिया ।

भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक नेता तत्काल उमापति के घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए तुरन्त मकान मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया । श्रमिक नेता सन्तोष पराशर एवं क्षीरसागर ने नगर सेवा विभाग के सिविल अनुविभाग के अधिकारियों से बात कर तत्काल मरम्मत कार्य करवाने की मांग किया, जिसके पश्चात लहरे के नेतृत्व में नगर सेवा विभाग के अधिकारियों की टीम सेक्टर 02 पहुंच कर मरम्मत कार्य शुरू किया । भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक नेता सन्तोष कुमार पराशर, प्रशांत क्षीरसागर, ब्रह्मानंद राव, रमेश कुमार एवं संजय ढोल घटना स्थल पर उपस्थित रहकर नगर सेवा विभाग के त्वरित कार्यवाही के लिए विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया ।
