अज्ञात चोरों ने किया मोबाईल दुकान में हांथ साफ, लगभग तीस हजार रुपये के मोबाईल किया पार
भोपालपटनम (जरखांन) :- भोपालपटनम नगर के ह्रदय स्थल में स्थित मोबाईल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों चोरी की घटना को अंजाम दिया है । मोबाईल दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग 30 हजार रुपये के मोबाईल चोरी कर भाग गए हैं , इसघटना की सूचना भोपालपटनम थाने को दे दी गई है । सूचना के बाद पुलिस अज्ञात चोरों की पता साजी में जुट गई है ।
भोपालपटनम के हृदय स्थल व क्लब प्रांगण से सटा नगर का मुख्य मार्ग जो नेशनल हाइवे 63 से लगा हुआ खांन वॉच सेंटर में बीती रात दिनांक 08.07. 2022 को अज्ञात चोरों ने दुकान के ऊपर छत पर लगा हुआ प्लाई तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है । चोरों ने मोबाईल दुकान से महंगे मोबाईल vivo yois 01 नग जिसकी कीमत 8300 रुपये, vivo y 155 01 नग 9300 रुपये, itel vision 02 s नग कीमत 7000 रुपये, वाटर फ्रूफ घड़ी 02 नग जिसका कीमत 900 रुपये और पुराण सी सी टी वी का इस्तेमाल किया हुआ हार्ड डिस्क 01 नग कीमत 3000 रुपये, पुराना सी सी टीवी सेटप बॉक्स 01 नग कीमत 2000 रुपये, कुल 30500 रुपये का समान दुकान से अज्ञत चोरो ने चोरी किया है । दुकान मालिक मोहम्मद इसराफिल ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है । भोपालपटनम टी आई सुरेन्द्रराम यादव ने बताया कि अपराध क्रमांक 21/22 धारा 457 380 आई पी सी अपराध कायम कर विवेचना की जा रही है और पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी में लग गई है ।
