पीडीएस में भ्रष्टाचार का खेल लंबे अरसे से चल रहा, इसी का हिस्सा है चांवल का पानी में बह जाना – श्रीनिवास

सैकडों क्विंटल चांवल पानी में बह जाना विभाग की घोर लापरवाही,जांच और शक्त कार्यवाही हो

बीजापुर – जिले में लगातार मूसलाधार बारिश और मौसम विभाग की अलर्ट के बावजूद भी खाद्य विभाग द्वारा सैकड़ों क्विंटल चांवल,नदी नाले उफान में हैं फिर भी लेकर जाना बड़ी हेराफेरी को दर्शाता है।

बीते दिन खाद्य विभाग द्वारा भोपालपट्टनम विकासखंड के संकनपल्ली भेजे जा रही 200 क्विंटल खाद्यान वाहन के साथ पानी मे बह गया था, जिसे लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर खाद्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है। जारी विज्ञप्ति में कहा है जब मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के चेतावनी दी गई थी, और लगातार अंचल में बारिश हो रही है नदी नाले उफान पर है इसके बावजूद सैकड़ों क्विंटल चांवल लेकर बाढ़ वाले क्षेत्र में जाने की इतनी भी क्या जरूरत आन पड़ी थी। इसमे कहीं न कहीं हमेशा की तरह हेराफेरी कर भ्रष्टाचार को अंजाम देने के फिराक में ये कृत्य हुआ है,यह कोई आपदा नही है ये सोची समझी साजिश के तहत हुआ है।

जिला अध्यक्ष ने आगे कहा है कि ऐसे क्षेत्र जो बाढ़ ग्रस्त में आते हैं उन स्थानों पर बारिश से पूर्व नियमतः राशन पहुंच जाना चाहिए था विभाग ने ऐसा क्यों नही किया? वहीं वाहन परिवाहक और स्थानीय ग्रामीणों के बातों में कोई मेल नही आ रहा, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाले में पानी तेज बह रहा था बावजूद वाहन घुसाया गया, लेकिन वाहन परिवाहक का कहना है पानी नही था वाहन की तकनीकी खराबी के चलते वहाँ बंद हुआ था बाद में बाढ़ आया,इस झूठी बातों से प्रतीत होता है कि विभाग और परिवाहक कि मिलीभगत थी किसी भ्रष्टाचार को अंजाम देने के मंशा से जानबूझकर किया गया कृत्य है।

मुदलियार ने जिला प्रशासन से इस पर जांच की मांग की है एंव खाद्य विभाग के अधिकारी और वाहन परिवाहक पर शक्त कार्यवाही की मांग की है,चूंकि विभाग की घोर लापरवाही का ही नतीजा है। किसी भी तरह से गरीबों को मिलने वाली राशन का इस तरह से हेराफेरी होने नही देंगे,उचित जांच हो वाकई वाहन में विभाग की ओर से बताई जा रही खाद्य का आंकड़ा सही है या किसी हेराफेरी को अमलीजामा पहनाने के दृष्टि से किया गया कृत्य है, चूंकि इस विभाग का भ्रष्टाचार का खेल लंबे अरसे से जिले में चल रहा है कहीं इसी खेल का हिस्सा तो नही है चांवल का पानी मे बह जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *