मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने किया भाजपा विधायक का पुतला दहन

बीजापुर:- सोमवार 11 जुलाई को जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर द्वारा जिला मुख्यालय बीजापुर में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया गया।
कुछ दिनों पूर्व भाजपा विधायक ने छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी,
जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का पुतला दहन करते हुए विरोध जताया । इस विरोध प्रदर्शन में बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी भी मौजूद रहे ।

इस दौरान विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि भाजपा विधायक के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया गया था जिसके विरोध में पूरे बस्तर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में विरोध किया जा रहा है, इसलिए विरोध स्वरूप आज पुतला दहन किया गया है ।

विधायक विक्रम ने आगे कहा कि हम मीडिया के माध्यम से मांग करते है कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर तत्काल इस मामले को लेकर माफी मांगे,अन्यथा आने वाले दिनों में और भारी आक्रोश का सामना उन्हें करना पड़ेगा । पूरा आदिवासी समाज व पूरी कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी व सड़को पर उतरने के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी भाजपा विधायक की होगी। आज के विरोध प्रदर्शन में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर, विधायक प्रतिनिधि शुखदेव नाग, मनोज अवलम,अभिषेक सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एजाज खान, पार्षद लक्ष्मण कड़ती सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *