बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन हेतु बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त
बीजापुर :- बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला एवं तहसील स्तर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत हेमेन्द्र भूआर्य डिप्टी कलेक्टर को जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया जिसका मोबाईल नम्बर 9399952311 एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 07853-220291/7587291848 इसी तरह तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी तहसील बीजापुर एवं गंगालूर हेतु दुकालू राम ध्रुव तहसीलदार बीजापुर जिनका मोबाईल नम्बर 9343325429, जुगल किशोर पटेल नायब तहसीलदार भैरमगढ़ मोबाईल नम्बर 9300350093, तहसील भोपालपटनम हेतु नायब तहसीलदार सूर्यकांत मोबाईल नम्बर 9479108608, तहसील उसूर हेतु शमोहन लाल साहू नायब तहसीलदार मोबाईल नम्बर 8966850356, एवं तहसील कुटरू हेतु फणेश्वर सोम सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख मोबाईल नम्बर 9770609423 को नियुक्त किया गया है। जन साधारण उक्त अधिकारी से उनके मोबाईल नम्बर एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष एवं मोबाईल नम्बर पर बाढ़ की स्थिति तथा बचाव एवं राहत के लिए संपर्क कर सकते हैं।
