साईं मंदिर भिलाई में दो दिवसीय मनाया जायेगा गुरु पूर्णिमा उत्सव
भिलाई – भिलाई के सेक्टर 5 , सड़क नम्बर 40 में स्थित साईं बाबा के मंदिर में आस्था एवं उत्सव के पर्व गुरुपूर्णिमा के अवसर पर 13 से 14 जुलाई दो दिवसीय उत्सव मनाया जायेगा ।
मंदिर समिति के सदस्य प्रभाकर वानखेड़े और प्रशांत क्षीरसागर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कांकड़ आरती , प्रातः 5.00बजे आर बी सारे शिवनाथ नदी प्रस्थान, साईं विशेष पूजा , साईं चरित्र परायण भंडारा, साईं जी की महा आरती एवं पालकी शोभा यात्रा निकाली जायेगी । साईं भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति भी दी जायेगी। इस दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं से समिति का अनुरोध है कि सपरिवार तथा मित्रों के साथ पधार कर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
