आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनना अकल्पनीय – डॉ. सुभाऊ

भाजपा ने सर्वोच्च संवैधानिक पद देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया

बीजापुर – आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति पद के लिये उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर भाजपा ने प्रेस वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया व आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय समाज को सर्वोच्च सम्मान मिलना बताया।

भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व विधायक भाजपा नेता डॉ. सुभाऊ कश्यप ने संबोधित किया और द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने को लेकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया साथ ही कहा कि यह निर्णय जनजाति समाज का सम्मान बढ़ाने वाला बताया। कश्यप ने आगे कहा कि आदिवासी समुदाय से राष्ट्रपति बनना अकल्पनीय है, आजादी के बाद से आज पर्यंत तक जो सम्मान जनजाति समुदाय को नही मिला था वो आज मिल रहा है जिससे पूरे देश मे जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य समुदाय के लोगों में भी हर्ष का वातावरण है।

छत्तीसगढ़ में 32 प्रतिशत आदिवासी समुदाय की आबादी है इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति समाज से होंगी।

वहीं सुभाऊ कश्यप ने आगे कहा है कि हमारी पार्टी सदैव सबका साथ सबका विकास का ध्येय को लेकर आगे बढ़ रही है और इसी ध्येय का एक अनुकरणीय कदम है। साथ ही क्षेत्र के सांसद विधायकों से द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की अपील भी भाजपा नेताओं ने की है। प्रेसवार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,जिला महामंत्री सत्येंद्र ठाकुर, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष जिलाराम राना,जिला मंत्री जागर लक्षमैया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *