छत्तीसगढ़ व बीजापुर जिले के अंतिम छोर तेलंगाना राज्य की सीमा पर बसे तारलगुड़ा बाढ़ के चपेट में

भोपालपटनम (जरखांन) :- छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर व राष्ट्रीय राजमार्ग 163 पर बसे तारलगुड़ा में गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गांव में पानी पहुँच गया और राष्ट्रीय राजमार्ग में पानी आने के कारण तेलंगाना मार्ग बाधित हो गया है । तारलगुड़ा में स्थित बालक बालिका रेशिडियन्सल (पोटाकेबिन) में भी नदी का पानी प्रवेश कर गया है, प्राचार्य ने मौके पर रहकर छात्र छात्राओं को और स्कूल के सामग्री को नया पंचायत भवन में पहुँचाया गया और रोड पर लगा फारेस्ट नाका तक पानी पहुँच गया, कुछ घरों में बाढ़ का पानी आने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।

भोपालपटनम मुख्यालय आने जाने के लिए भी इस मार्ग में बने चिंतावागु नाला में जलस्तर बढ़ने से सड़क जाम हो गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है । यदि बारिश की स्थिति ऐसे ही रही तो नदी जल स्तर और बढ़ जाने की संभावना है।

पड़ोसी राज्य तेलंगाना व महाराष्ट्र में बाढ़ की स्थिति बेकाबू होते जा रही है, भोपालपटनम से 30 किलोमीटर दूर गड़चिरोली जिला के सिरोंचा तहसील व अंकीसा, असरल्ली के निचले स्तर के घरों में बाढ़ का पानी आने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । तेलंगाना राज्य में गोदावरी नदी में उफान के कारण मन्चिरियाल जिला एवं भूपालपल्ली जिला के कई गाँवो का सम्पर्क टूट गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *