18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को 15 जुलाई से आगामी 75 दिवस तक निःशुल्क प्रीकाॅशन डोज
बीजापुर :- आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15 जुलाई 2022 से 75 दिनों तक मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा जिसमें 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को सरकारी केन्द्रों पर मुफ्त प्रीकाॅशन डोज लगाई जाएगी। अपनी योग्यता जांच के लिए Cowin.gov.in पर देख सकते हैं। अब दूसरे डोज के 6 माह बाद प्रीकाॅशन डोज लगवाएं जा सकते हैं। पूर्व में प्रीकाॅशन डोज 60 वर्ष से अधिक एवं फ्रंटलाईन वर्कर को ही लगाई जाती थी एवं दूसरे डोज के 9 महीने बाद प्रीकाॅशन डोज लगाए जाते थे। जिले के सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि इस अवसर का लाभ ले एवं कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने में एक जिम्मेदार नागरिक बनकर अपना वैक्शीनेशन जरुर लगवाएं।
