वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक के पद हेतु आवेदन आमंत्रित-

बीजापुर :- जिला यूनियन बीजापुर के प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कोडोली में प्रबंधक के 01 रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति क्षेत्र के स्थायी निवासी एवं ऐसे परिवार के सदस्य पात्र होंगे जो नियुक्ति के पूर्व के 5 वर्षों में से कम से कम तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 500 गड्डी तेंदूपत्ता का संग्रहण कार्य किया हो। उक्त पद हेतु आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन बीजापुर से कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 01 अगस्त 2022 निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र कार्यालय प्रबंधक संचालक जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर वनमंडल बीजापुर के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा स्वीकार्य किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *