श्री गणेशपुरम भोरमदेव ,संस्कृति संस्कार और परंपरा रक्षण केंद्र के रूप में होगा विकसित
कवर्धा :- पिछले वर्ष जहाँ चहुँ ओर भयंकर कोरोना विभीषिका से सभी जूझ रहे थे केवल एक मात्र आध्यात्मिक शक्ति , साधना सेवा के केंद्र के रूप में छतीसगढ़ के कवर्धा कबीरधाम समीपस्थ प्रसिद्ध भोरमदेव देवालय के निकट ग्राम चौरा स्थित स्थान श्री गणेशपुरम जिसे मिलकर स्थानीय कुछ उत्साही और समर्पित युवाओ की टोली ने अपने संकल्पित सेवा प्रकल्प से एक सेवा केंद्र के रूप में छोटा सा प्रयास आरम्भ किया था जिसमे जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर चिकित्सा संबंधी समस्त सुविधाओं का यथा संभव प्रयास किया गया था ।
श्रीगणेशपुरम के मुख्य व्यवस्थापक व संचालक आशीष गणेश तिवारी द्वारा पूर्व वर्ष पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्रीगणेश पार्थिव सपर्या समिति के तत्वावधान में सभी के लिए रुद्राभिषेकम का वृहद आयोजन किया गया था । जिसमे काशी से पधारे विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महादेव बनाकर पूजन अर्चन कराया गया । इस वर्ष भी इसका आयोजन किया गया है ताकि साधन के अभाव कोई भी व्यक्ति महादेव की पूजा सपर्या से कदाचित वंचित ना रह जाए । केवल समिति के सदस्यों के पास कोई भी निःशुल्क पंजीयन कराकर अभिषेक में सम्मिलित होकर श्रावणी पूजा का पुण्य फल प्राप्त कर सकता है ।
सहायक प्रबंधक सुनील उपाध्याय द्वारा बताया गया कि आचार्य पंचम तिवारी के कुशल नेतृत्व में पूरे मासपर्यंत यह अनुष्ठान सभी को सहजता से सुलभ हो सकेगा । श्रीगणेशपुरम के मुख्य संचालक गणेश तिवारी ( प्रदेश अध्यक्ष पतंजलि किसान सेवा समिति) स्थायी आमंत्रित सदस्य भाजपा किसान सेवा समिति द्वारा इस स्थान को सेवा और संस्कार के केंद्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है, जिसमे महाभाग स्वामी श्री: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज, कामदगिरि पीठाधिश्वर श्रीरामस्वरूवाचार्य जी महाराज व संत श्री राजीवलोचन दास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है । श्रीगणेशपुरम निकट भविष्य में सेवा संस्कार और सनातन परंपरा के रक्षण के केंद्र के रूप में समाज के मध्य आदर्श बनाने के भाव का संकल्प है ।
जहां श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तो की अपार संख्या भोरमदेव पद यात्रा करते हुवे दर्शन को जाएंगे श्रीगणेश पार्थिव सपर्या के सक्रिय सदस्य विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से उपस्थित होकर व्यवस्था संबंधी मोर्चा संभालेंगे । जिसमे मुख्य रुप से आदित्य तिवारी (दादू) दुर्गेश दुबे, अजय पांडेय, विराट तिवारी, सूरज नामदेव, राजू यादव, राजेश वर्मा, शिवा यादव सभी मिलकर सेवा कार्यों का संचालन करेंगे ।
