ज्वेलर्स दुकान में चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे
नारायणपुर :- जिला मुख्यालय के महावीर चौक स्थित ज्वेलर्स की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया था । इस घटना की सूचना के बाद नारायपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

कोतवाली प्रभारी टी एस नवरंग ने बताया कि नारायणपुर जिला मुख्यालय के महावीर चौक स्थित ज्वेलर्स व्यापारी हर्ष संचेती पिता शांतिलाल द्वारा 14 जुलाई 2022 को थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था, कि वे हर रोज की तरह 10 जुलाई 2022 को रात अपने दुकान को बंद करके घर चला गया । किन्तु 11 जुलाई 2022 को सत्यम सोनी द्वारा फोन करके मेरे दुकान का ताला टूटा होने की जानकारी दिया , तब प्रार्थी द्वारा दुकान में जाकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा हुआ था, वही दुकान का आर्टिफिशियल ज्वेलरी एवं चांदी के साथ अन्य ज्वेलरी को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । इस रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध क्रमांक 125/2022 धारा 457,308 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त अपराध की गम्भीरता को देखते हुए एसपी सदानन्द कुमार द्वारा तत्काल मॉल मशरूका तथा आरोपी की पता तलाशी करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर एएसपी पुष्कर शर्मा, नीरज चन्द्राकर एवं एसडीओपी लोकेश बंसल के मार्गदर्शन में कोतवाली प्रभारी टीएस नवरंग के नेतृत्व में पृथक से विशेष टीम का गठन कर सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आसपास के क्षेत्रों में आरोपी की पता तलाशी किया गया , इस दौरान आरोपी कैलाश कावड़े पिता चैनु राम उम्र 21 वर्ष निवासी कलरखा से पूछ ताछ करने पर उक्त जगहों में अपने अन्य दोस्त विधि से संघर्षरत बालक के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार्य किया । आरोपी के पास से चोरी के मसरुका तथा घटना में प्रयोग किया गया लोहे का रॉड जप्त कर दिनांक 17 जुलाई 2022 को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया । इस मामले पर कोतवाली प्रभारी टीएस नवरंग, उप निरीक्षक विकास देशमुख, सहा उप निरीक्षक छबिराम नुरेटी, नारायण सिंह पाया, प्रधान आरक्षक सुजीत देवनाथ, आरक्षक सुरेंद्र बघेल, शंकर गोटा, गोविंद पटेल, सुनील साहू, खुशबू भूरा एवं रूमन्त देवांगन सायबर सेल का विशेष योगदान रहा ।
