बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में 299 में से 297 परीक्षार्थी हुए शामिल, दो अनुपस्थित, कड़ी सुरक्षा के बीच स्वामी आत्मानन्द स्कूल में आयोजित की गई परीक्षा
बीजापुर :- बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2021-22 अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिनांक 17 जुलाई 2022 को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत जिला बीजापुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा उपरांत कुल 299 उम्मीदवार लिखित परीक्षा हेतु योग्य पाये गए थे। योग्य पाये गये उम्मीदवारों में से कुल 297 उम्मीदवार दिनाँक 17 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा में उपस्थित हुये।
बस्तर फाईटर आरक्षक के लिए आयोजित 50 अंको का लिखित परीक्षा प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकार के प्रश्न थे, जिसमें 4 विकल्प दिया गया था। उम्मीदवार OMR शीट उत्तर पुस्तिका में सही उत्तर का विकल्प में गोला लगाकर प्रश्न का सही उत्तर दिया जाना है इस सबंध मे बस्तर फाईटर आरक्षक भर्ती समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा समस्त अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर दिये जाने एवं ओएमआर शीट भरे जाने हेतु नियमित रूप से ब्रीफ किया गया ।
दिनाँक 19 जुलाई 2022 को लिखित परीक्षा के समस्त 50 प्रश्न पत्र की मॉडल उत्तर (Model answer key) सार्वजनिक किया जाकर लिखित परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवार से दिनाँक 22 जुलाई 2022 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया जाकर उसका निराकरण किया जावेगा । लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची अनुसार जिला मुख्यालय में दिनाँक 26 जुलाई 2022 से 03 अगस्त 2022 तक 20 अंक के लिए साक्षात्कार आयोजित की जावेगी।
अनैतिक या आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने पर की जायेगी आईपीसी की धारा 420 या अन्य उपयुक्त कानून के तहत की जायेगी कठोर कार्यवाही- सुन्दराज पी

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी0 द्वारा चेताया गया कि बस्तर फाईटर भर्ती प्रक्रिया के संबंध में यदि किसी व्यक्ति द्वारा संदिग्ध, अनैतिक तथा आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होने पर उनके विरुद्ध आई.पी.सी. के धारा 420 या अन्य उपयुक्त कानूनी प्रावधान के तहत कठोर कानूनी कार्यवाही की जावेगी। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा यह भी अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा अभ्यर्थी अथवा उनके परिजनों से संपर्क कर गुमराह, दिग्भ्रमित एवं गलत जानकारी दिया जाता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज एवं संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को दिया जावे।
