अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन करते तीन गिरफ्तार, चालीस लीटर अवैध शराब सहित ऑल्टो कार भी जप्त
आवापल्ली :- सोमवार 18 जुलाई 2022 को बीजापुर से अवैध रूप से अग्रेजी शराब परिवहन करने की सूचना पर थाना प्रभारी आवापल्ली द्वारा आवापल्ली गैस गोदाम के पास नाकाबंदी एवं वाहनों की चेकिंग हेतु बल लगाया गया । चेकिंग के दौरान 01 सफेद रंग की बिना नम्बर की अल्टो कार को रोकने पर वाहन में सवार व्यक्ति वाहन से निकल कर भागने का प्रयास किये । किंतु मौके पर ही उन्हे पकड़ा लिया गया । जो पूछताछ के दौरान अपना नाम जितेन्द्र झाड़ी पिता मुत्ता झाड़ी उम्र 30 वर्ष जाति महार निवासी शिविर पारा बासागुड़ा थाना बसागुडा, नन्दू मण्डल पिता कृष्णा मण्डल उम्र 25 वर्ष जाति क्षत्रिय निवासी राउतपारा बीजापुर थाना बीजापुर औरअंशूल कुमार पिता पापैया उम्र 22 वर्ष जाति महार निवासी विजय नगर बीजापुर थाना बीजापुर बताया ।
पकडे गये व्यक्तियों के वाहन की डिक्की के चेकिंग के दौरान 01 नीले रंग के बैग में 37 नग सिम्बा बियर , दूसरे नीले बैग में गोवा अंग्रेजी शराब 47 नग एवं भूरे रंग के बैग में 44 नग मैकडावल शराब बरामद किया गया । कुल 40.43 लीटर अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 21840/- रूपये का अवैध रूप से परिवहन करते हुये पकड़ा गया । पकड़े गये व्यक्तियों के विरूद्ध थाना आवापल्ली में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है ।
