कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

ईडी, भाजपा की एजेंट की तरह काम करना बंद करे- लालू राठौर

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसर शुक्रवार को ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सम्मन के विरोध में ज़िला मुख्यालय बीजापुर में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम कर रही है। ईडी की भूमिका मोदी सरकार में भाजपा की प्रचार-प्रचार तंत्र के अलावा कुछ नहीं है। ईडी भाजपा की एजेंट की तरह काम करना बंद करे। लालू राठौर ने आगे कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, मोदी सरकार से सवाल पूछते है जो जनता से जुड़े एवं देश के भविष्य से संबंधित होते है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सवाल का जवाब देने से बचने मोदी सरकार ईडी का नोटिस भेजती है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा उठाई जा रही मजदूरों की, गरीबों की, किसानों की, युवाओं की आवाज को दबने नहीं दिया। मोदी भाजपा सरकार, ईडी और पुलिस के माध्यम से ये दबाव इनकी आवाज उठाने से रोक रही है। कांग्रेस भाजपा का डट कर मुकाबला करेगी।
धरना प्रदर्शन में नगर पालिका बीजापुर अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, नगर पंचायत भैरमगढ़ के अध्यक्ष सुखमती माँझी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छु राम मौर्य, रमेश पामभोई, रमेश यालम, शैलेश मंडावी, महिला कांग्रेस की ज़िला अध्यक्ष गीता कमल, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, ज़िला महामंत्री सुखदेव नाग, जितेंद्र हेमला, बीजापुर नगर पालिका के पार्षद कलाम खान, साहिल तिग्गा, लक्ष्मण कड़ती, भैरमगढ़ नगर पंचायत के पार्षद शशि परबूलिया, सरोज शर्मा, सियाराम नेगी, दुरुपसाय कुपाल, पार्षद अरुण वासम, जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम, भैरमगढ़ ब्लॉक के सरपंच संग अध्यक्ष बुधराम पोयाम, विधायक प्रतिनिधि दिनेश पुजारी, आवापल्ली की सरपंच नोल्ली मीनाक्षी, सेवा दल के प्रदेश सचिव अनिस खान, दुर्गमेहरा, ज़िला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सरपंच सुनील उद्दे, ब्लॉक महामंत्री के. जी. सत्यम, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष एजाज़ सिद्दीक़ी, विरेंद्र सिंह ठाकुर, महिला कांग्रेस की संजना चौहान, सरस्वती मंडल, जगदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, रामा लेकाम, लक्ष्मैया पुजारी, राज़ैया पसपुल, राजेश मंडावी, सियाराम समरथ के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *