रात में मॉडल गोठान डोण्डे वाली स़ड़क हरनगढ़ चौक पर रहता हैं मवेशियों का जमावड़ा, रेका छेका योजना फेल
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – परलकोट की लाइफलाइन एसएच 25 मुख्यमार्ग ग्राम हरनगढ़ मॉडल गोठान वाली सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा के चलते ग्राम की जनता व सड़क पर चलने वाले राहगीर लंबे समय से मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं। हरनगढ़ चौक में रातों में आवारा मवेशियों का जमावड़ा रहता है। आवारा मवेशियों का जमावड़ा सर्वाधिक मॉडल गोठान डोण्डे की सड़कों में देखने को मिलता है। सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन दुर्घटना होने से लोग परेशान हैं। लगता है स्थानीय प्रशासन को बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार है।
मवेशियों की जमावड़ा से छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना रेका-छेका योजना फेल होती नजर आ रही।
