पूर्व विधायक तोडेम ने कार्यकर्ताओं के साथ खाद बीज वितरण गोदाम में जड़ा ताला, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भोपालपटनम (जरखांन) :- भारतीयजनता पार्टी के प्रदेश संघठन के आहवान पर खाद बीज वितरण गोदामो में ताला लगाने के कार्यक्रम के अंतर्गत आज भोपालपटनम मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के बीजापुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजाराम तोड़ेम व पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा खाद बीज वितरण गोदाम में ताला लगाया गया । ततपश्चात तहसील कार्यलय पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौपा गया ।
राजाराम तोडेम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा है कि वर्तमान कांग्रेस पार्टी के भूपेश सरकार किसानों के साथ छल कपट धोखा कर रही है, आज रोपाई का समय निकलने जा रहा है खाद बीज पहुँचाने में विफल रही है और बाजार में रसायनिक खादों का कालाबजारी और अघोषित बिजली कटौती की समस्या का निराकरण नही कर पा रही है । जिसको लेकर प्रदेश भर में यह कार्यक्रम किया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी की यह भी माँग है उक्त समस्या का निराकरण तीन दिन के भीतर नही किया जाता है तो पार्टी जमीन की लड़ाई लड़ेगी सब स्टेशनो का घेराव करेगी छत्तीसगढ़ राज्य को धान का कटोरा कहा जाता है वह कृषि प्रधान राज्य है जब से प्रदेश में कांग्रेस के भूपेश बघेल सरकार बनी तब से किसानों को प्रताडित कर रही है । यह दुर्भाग्यपूर्ण है किसानों को समय पर खाद बीज व खरीदी के समय बारदाना उपलब्ध नही कराने से किसान चिंतित है ऐसी स्थिति में किसान को निजी दुकानों में अधिक दरों में खाद बीज, बारदाना खरिदने को मजबूर होना पड़ रहा है । वही सरप्लस बिजली उत्पादन करने वाले राज्य में बिजली की अघोषित कटौती से भी किसान चिंतित है, कहीं दिनभर तो कहीं सप्ताह तो कहीं 15 दिनों तक बिजली बन्द रहती है जिससे किसान खेतो में पानी की आवश्यकता को पूरा नही कर पा रहे है । इस प्रकार बिजली कटौती करना दुर्भाग्यजनक है तोडेम ने कहा है कि भूपेश सरकार के कैबिनेट मंत्री टी एस सिंह देव का पंचायती राज विभाग से इस्तीफा देना कांग्रेस सरकार की आपसी कलह को प्रदर्शित करता है, वह भी सिर्फ पंचायतीराज विभाग से इस्तीफा देना मात्र दिखावा लगता है । इस्तीफा में उन्होंने ने जो आरोप लगाये वह सही है तो जल जंगल जमीन सम्बंधित ड्राफ्ट को हटा कर काँगेस सरकार आदिवासियों के साथ धोखा धड़ी कर रही है । 5 वी अनुसूची क्षेत्रो में आदिवासियों की मुख्य माँग जल जंगल जमीन पर नियमावली बनाने की थी, कांग्रेस सरकार आदिवासियों के अधिकारों से वंचित करने का जो षडयंत्र कर रही है वह क्षमा योग्य नही है यह सीधे सीधे आदिवासियों को जल जंगल जमीन से वंचित करने की बू आती ही । तोडेम ने क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों के बारे में चर्चा करते हुए कहा है कि जो भी गाँव नदी किनारे बसे है और बाढ़ की चपेट में आते है सरकार को उन्हें किसी सुरक्षित स्थान में बसाहट के लिए जमीन देना चाहिए, जिससे बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों के जान माल की क्षति से मुक्ती मिल जाये । वर्तमान में आई बाढ़ में जो भी फसल व जान माल की हानि हुई है सरकार तत्काल सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति दिया जाए । इस कार्यक्रम में भोपालपटनम मण्डल अध्यक्ष वेंकटेश्वर यालम किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीलम गनपत किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश यालम पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष पी संतोष कुमार युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गिरजा संकर तांमंडी जिला मंत्री राकेश केतारप सचिन आत्राम गोविद कुमरे पार्टी के पदादिधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
