वनांचल क्षेत्र कुई के गौठान में उत्साह पूर्वक मनाया गया हरेली उत्सव त्यौहार
कवर्धा(पंडरिया):- कुई ग्राम के गौठान में हरेली उत्सव त्यौहार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी शामिल हुए ।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर,गौ माता की पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुवात की गई।तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का फूल माला पहना तिलक लगाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार द्वारा राज्य की पारंपरिक संस्कृति एवम त्योहारो को प्रमुखता से लेते हुए हमारे पहले त्योहार हरेली को प्रदेश के लोग मनाते आ रहे है उसे और विस्तार करते हुए छत्तीसगढ़ की सरकार ने राज्य के गौठानो में छत्तीसगढ़ी व्यंजन,गेड़ी दौड़, खुर्सी दौड़ आदि की प्रतियोगिता आयोजन कर मनाने का निर्णय लिया है ।
इसी कड़ी में वनांचल के ग्राम कुई के गौठान में हरेली का त्योहार मनाने हम सब आज इकट्ठा हुए है औऱ हरेली त्योहार धूम धाम से मनाने के साथ महिलाओ के लिए जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ और पुरुषो के लिए गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता सम्पन्न कराया गया । जिसमे विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरष्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, जोन अध्यक्ष ललित धुर्वे ,मनीष शर्मा,जनपद के सीईओ शर्मा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी के साथ मनोज चंद्राकर, ब्लाक अध्यक्ष नवीन जायसवाल, जोन अध्यक्ष ललित ध्रुवे ,कृष्णा पुशाम जनपद सदस्य , इंद्रा बाई कोठारी सरपंच,अंगद शिव,रमेश मेरावी, जिला महासचिव मनीष शर्मा,मंडी सदस्य सीताराम पटेल,टीकम शर्मा ,साधुराम कोठारी, संतराम ध्रुवे,रमेश राठौर,बाबूलाल ,प्रहलाद,सतीश कोठारी,राकेश चंद्राकर,धनसिंह ध्रुवे,ताराचंद्र,राधेश्याम बाटिया,श्याम कुंभकार,बद्री विश्वकर्मा,गणेश मरकाम,शिवनारायण विश्वकर्मा,रमेश मरकाम, शत्रुहन मरावी, स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
