कलेक्टर कटारा ने आदर्श गौठान ईटपाल में गौठान समिति के साथ मनाया हरेली, कृषि यंत्रों एवं गौवंश की पूजा-अर्चना कर जिले की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ की संस्कृति में त्यौहारों का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश का प्रथम त्यौहार ‘‘हरेली‘‘ हरियाली का प्रतीक है। जिले के किसानों एवं ग्रामीणों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रथम त्यौहार ‘‘हरेली‘‘ धूम-धाम से मनाया गया। कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने आदर्श गौठान ईटपाल में विधिवत कृषि यंत्रों एवं गौवंश की पूजा-अर्चना कर सुख एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर गौठान परिसर में कलेक्टर कटारा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने पौधरोपण किया। एवं विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर कटारा ने नारियल फेक कर खेल की शुरूआत की इसके अतिरिक्त समूह की महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़, सुईधागा दौड़, रस्सा-कसा, चम्मच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही गौमूत्र से जीवामृत एवं बीजामृत कीटनाशक बनाने का प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा दिया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, डीप्टी कलेक्टर एवं सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिंहा, उप संचालक कृषि पीएस कुसरे, उप संचालक पशुधन लल्लन सिंह, सहायक संचालक उद्यानिकी नरवरिया, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र अरूण सकनी सहित सरपंच जगबंधु मांझी एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी गौठान समिति की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *