सामाजिक कार्य के साथ-साथ अपने सदस्यों के हित में लगातार काम कर रही सीनियर सिटीजन समिति से जुड़ने लगे लोग
कवर्धा :- सीनियर सिटीजन समिति निरंतर समाजिक कार्य एवं अपने सदस्यों के हित के लिए सदैव तत्पर रहती है। जिससे प्रभावित होकर निरंतर ही सदस्य संख्या में वृद्धि हो रही है।
समिति की स्थापना के समय मात्र 21 सदस्य थे जिनकी संख्या आज 150 से ऊपर हो गई है। समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रभाकर शुक्ला के प्रयास से दिनांक 3 अगस्त को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त कवर्धा कार्यकाल में अत्यंत लोकप्रिय रहे टीआई विनोद तिवारी ने सियान जतन कार्यालय में आकर सदस्यता ग्रहण की जो कि पूर्व में बस्तर के नक्सलाइट क्षेत्र में सेवा दे चुके हैं जिन्हें कवर्धा में भी विशेष सेवा के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर ही वन विभाग से निकट भविष्य में ही सेवानिवृत्त होने वाले जे पी श्रीवास्तव सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, जो कि अपनी कार्यकुशलता एवं व्यवहार से लोकप्रिय है ने भी सदस्यता ग्रहण किया है ।
उक्त अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता एवं समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रांतीय प्रतिनिधि एसएस जैन ने दोनों सदस्यों का गुलाल टीका लगाकर समिति के सदस्य आर एस पाटस्कर, सुखी राम चंद्रवंशी, खुदा बख्श , के एन गौतम, विष्णु शर्मा, ओंकार तिवारी, डीके श्रीवास्तव, मदन तंबोली एवं अन्य सदस्यों की उपस्थित में स्वागत किया।
