गरीबों का राशन कोचियाओं को झोली में, हितग्राहियों को दो माह के अंतराल में दिया जा रहा आधा अधूरा राशन- विजय झाड़ी

बीजापुर :- जिले के मिरतुर इलाके में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीब लोगों को दिए जाने वाले राशन भैरमगढ़ के भाजपा और कांग्रेस समर्थित कोचिया लोगों को दिया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा जैसी पार्टियां यहां अनुसूचित क्षेत्र में वस्तु विनिमय को बढ़ावा दे रही हैं। इस तरह का गम्भीर आरोप जेसीसीजे के जिलाध्यक्ष विजय झाड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगाया है ।

जेसीसीजे के जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी ने आगे कहा कि मिरतुर और मदपाल उचित मुल्य की दुकानों के हितग्राहियों को एक से दो माह के अंतराल में चांवल और नमक वह भी पूरा नही दिया जा रहा है। राशन दुकान से शक्कर, पौष्टिक चना और गुड़ गायब ही रहता है।
विजय झाड़ी ने आरोप लगाया है की मदपाल, पुलादी, कुडमेर, ताड़मेड़ और तड़केल के ग्रामीणों के हक का राशन भैरमगढ़ के कांग्रेस भाजपा समर्थक कोचिया लोगों दिया जा रहा है जो की ग्रामीण साप्ताहिक बाजार में अनाज के बदले वनोपज का वस्तुविनिमय करते हैं।
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी मांग करती है की ग्रामीणों को उनके हक का राशन समय पर मिले व वास्तुविनिमय में लगे लोगों और राशन दुकान संचालकों पर कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *