ट्रैक्टर किस्त के नाम पर ग्रामीण युवक से की 50 हजार की ठगी

जगदलपुर. जिले में साइबर सेल के मजबूत होने के समानांतर साइबर क्रिमिनल भी लगातार अपडेट होते जा रहे हैं. जिले में साइबर क्राइम की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है. इस क्रम में बीते दिन बस्तर जनपद के फरसागुडा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार से अज्ञात ठग ने ट्रैक्टर की किस्त के नाम पर ₹50 हजार की ठगी की. मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करवाई गई है. टीम जांच में जुटी है.
बताया गया की जुनावाही निवासी धर्मेंद्र कुमार ने जगदलपुर स्थित ट्रैक्टर डीलर से फाइनेंस पर ट्रैक्टर खरीदा था जिसका ₹50 हजार किस्त लंबित था. इस बीच उसे अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया जिसने उससे कहा कि जल्दी किस्त नहीं पटाओगे तो तुम्हें सरचार्ज देना पड़ेगा. इसके बाद धर्मेंद्र कुमार ने उसके बताएं नंबर पर किस्तों में उसे ₹ 50 हजार ऑनलाइन जमा किए. बाद में ट्रैक्टर कंपनी से बकाया वसूली का नोटिस आने के बाद उसे इस गोरख धंधे की जानकारी लगी. प्रार्थी ने घटना की शिकायत ऑनलाइन माध्यम से साइबर सेल में की है. टीम जांच में जुटी है. बैंक अकाउंट व अज्ञात नंबर की छानबीन की जा रही है. ज्ञात हो कि जिले में बाहर के साइबर अपराधियों के द्वारा पूर्व में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है. पुलिस की तैयारियों को देखते हुए साइबर अपराधियों ने भी अपने पैतरे बदल दिए है.

पूर्व में एटीएम कार्ड का नवीनीकरण करने, टावर लगाने, लॉटरी फसने का झांसा दिया जाता था. अब ठग

नए-नए तरीकों से लोगों को शिकार बना रहे हैं शहर के एक युवक ने बताया कि उससे मैरिज ब्यूरो के नाम पर ढाई लाख की ठगी की गई. उसने फेसबुक में मैरिज ब्यूरो का प्रोफाइल देखा. खुद के विवाह हेतु ₹2000 देकर पंजीयन करवाया. इसके बाद उसे ₹पांच हजार लेकर किसी लड़की का नंबर साझा किया गया. लड़की उसे लगातार कॉल कर चिकनी चुपड़ी बातें करती रही. कई प्रकार के बहाने बनाकर ऑनलाइन पेमेंट के जरिए उसे कल ढाई लाख की ठगी कर ली गई.
इसी प्रकार भारतीय सेवा के अफसर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर कुछ अपराधियों द्वारा सेकंड हैंड सामान बेच जाने के नाम पर भी लोगों को बड़ी ठगी का शिकार बनाया गया था. विशेषज्ञों की माने तो जमतारा मूवी की तर्ज पर झारखंड व बिहार के कुछ पढ़े लिखे अपराधिक समूह नए लोगों को इस गोरख धंधे से जोड़ रहे हैं. साइबर पुलिस के लिए इनसे निपटना अभी भी काफी चुनौती पूर्ण बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *