हर घर तिरंगा अभियान को सभी मिलकर बनाएं सफल- नन्द कुमार साय
बीजापुर :- अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द कुमार साय स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रवार्ता लेते हुए कहा कि हर नागरिक के मन मे राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आजादी के 75 वें वर्षगाँठ के अवसर पर आगामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा फहराया जाना चाहिए । अपने घरों पर तिरंगा फहराना एक कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से उन सभी महापुरुषों और बलिदानियों को एक अनूठी श्रधांजलि होगी, जिन्होंने अपने सपनो के भारत के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया ।
साय ने आगे कहा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को इस अभियान से जुड़ने की अपील करता हूँ । हम सभी मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव में 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को यादगार बनाएं । साय ने कहा 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा सभी धर्म, जाती, पंथ का झंडा अलग-अलग है पर राष्ट्रीय ध्वज एक ऐसा झंडा है जो हमें एकता के सूत्र में पिरो के रखता है । इस दौरान सत्येंद्र ठाकुर, घासीराम नाग, जिलाराम राना, ओंकारेश्वर झाड़ी,जागर लक्षमैया, फूलचंद गागड़ा, बलदेव सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
