खोरपा मंडल में कल निकलेगी तिरंगा यात्रा


अभनपुर। भाजपा खोरपा मंडल द्वारा 13 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की विशेष उपस्थिति में आयोजित होगी। मंडल भाजपा अध्यक्ष किशोर साहू तथा महामंत्री अनिल साहू व रवि वर्मा ने बताया कि सभी भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और देशभक्त ग्रामीण 13 अगस्त को दोपहर 1 बजे कोलर नाला चौक पर एकत्र होंगे। यहां से सभी अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल होंगे। भाजपा नेता किशोर साहू, अनिल साहू और रवि वर्मा ने खोरपा मंडल क्षेत्र में निवासरत प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों, मंडल के सभी पदाधिकारियों, मोर्चा, प्रकोष्ठों, शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों, जनपद और जिला पंचायत सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। तिरंगा यात्रा कोलर चौक से बस स्टैंड खोरपा तक निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू के सानिध्य में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *