बिना हेलमेट, तीन सवारी दुपहिया वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने की कार्यवाही, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के विरुद्ध भी की गई चालानी कार्यवाही
बीजापुर :- जिले में यातायात पुलिस द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिये दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही में तीन सवारी एवं बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले दुपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया गया । वाहन चालकों को समझाईश दी गई कि अपनी जान को सुरक्षा व अन्य पैदल चलने वालों के जान को जोखिम में ना डालें, यातायात नियमों का पालन करें और तीन सवारी एवं बिना हेलमेट पहने वाहन ना चलाएं ।

यातायात पुलिस द्वारा शाम के समय की गई कार्यवाही में तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 16 प्रकरण में 3200/- (तीन हजार दो सौ) समन शुल्क राशि की वसूली की गई । तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों को समझाईश दी गई कि दुबारा इस प्रकार तेज रफ्तार बाइक चलाते पाये जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी । वहीं यातायात पुलिस ने सभी पालकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को यातायात नियमों को पालन करने की समझाईश दें । एक छोटी सी लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है साथ ही नाबालिग बच्चों को बाइक चलाने ना दें ।
