माओवादी केम्प पर पुलिस ने किया हमला, भारी मात्रा में विष्फोटक बरामद
बीजापुर :- जिले के मोदकपाल थाना क्षेत्र में डीआरजी के जवानों ने माओवादी केम्प पर हमला कर दिया । केम्प पर हमला होता देख माओवादियों ने भी पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया । पुलिस को भारी पड़ता देख माओवादी केम्प छोड़ कर भाग खड़े हुए । केम्प के सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने विष्फोटक बरामद किया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोदकपाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान निकले हुए थे । इसी दौरान बोगला- पंगुड़ के जंगलों में माओवादियों द्वार केम्प लगाया गया था, जिस पर पुलिस पार्टी ने हमला कर दिया । दोनों से गोली बारी के बाद माओवादी केम्प छोड़ कर भाग खड़े हुए । केम्प के सर्चिंग के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विष्फोटक बरामद किया है ।
