बदले गए आश्रम व छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक, 06 अधीक्षकों ने स्वेच्छा से वहीं एक अधीक्षक के कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्य से किया गया पृथक, किये गए नए अधीक्षक नियुक्त

बीजापुर :- वर्तमान समय में मौसमी बीमारियों के प्रकोप को मद्देनजर रखते हुए विशेषकर मलेरिया का प्रकोप बढ़ा हुआ है कई आश्रमो के बच्चों को मलेरिया होने की पुष्टि हुई है।उक्त परिप्रेक्ष्य मे कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देश पर जिले के समस्त अधीक्षक एवं मंडल संयोजक की संयुक्त बैठक 01 अगस्त को आयोजित की गई।बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रशांत कुशवाहा द्वारा सख्त निर्देश दिया गया था। जिसमें बच्चों की समुचित देखभाल, खानपान, स्वास्थ्य सहित बच्चों की सेहत की निगरानी एवं आवश्यक उपचार कराने अस्पताल में भर्ती करने एवं उनके पालकों को सही समय पर सूचित करने के साथ ही आश्रम में पर्याप्त ड्यूटी करने के निर्देश दिया गया था साथ मे यह भी कहा गया था कि आश्रम के प्रभारी अधीक्षक के रुप में दायित्व निर्वहन करने में स्वयं को सक्षम नहीं समझते है तो वह सूचित करें ताकि उनके स्थान पर किसी दूसरे अधीक्षक की नियुक्ति की जा सके मीटिंग के दौरान कुल 06 अधीक्षकों ने स्वेच्छा से मूल पद स्थापना मे जाने की बात कही, वहीं एक अधीक्षक का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर अधीक्षक पद से पृथक कर मूल संस्था मे भेजा गया।

स्वेच्छा से मूल पद मे जाने हेतु सहमति देने वालो मे से सत्यम वासम प्रभारी अधीक्षक बालक आश्रम मुंजालकांकेर विकास खंड उसूर जिनके स्थान पर यालम कामेश सहायक शिक्षक एलबी,की नियुक्ति की गई इसी तरह रामचंद्र यालम के स्थान पर अरविंद बुरका को बालक आश्रम पोलमपल्ली विकास खंड उसूर, वासम नारायण प्रधान अध्यापक एवं प्रभारी अधीक्षक के जगह संजय पुनेम, जितेंद्र यालम प्रभारी अधीक्षक के स्थान पर भीमा सोढ़ी को बालक छात्रावास चेरामंगी, कमला ककेम कन्या आश्रम आवापल्ली के स्थान पर सावित्री मड़वी व लक्ष्मी मसीह प्रभारी अधीक्षक एकलव्य आदर्श विद्यालय बालिका छात्रावास के स्थान पर पार्वती को नियुक्ति दी गई वहीं मीरा बग्गा प्रभारी अधीक्षक कन्या आश्रम पीडीया के कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उसके स्थान पर रंजना गुप्ता की नियुक्ति की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा 05अगस्त को नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *