विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शुभारम्भ
रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का विमोचन किया । इस पुस्तक का प्रकाशन अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है । मुख्यमंत्री ने एकलव्य आवासीय विद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया । वहीं सीतानदी टाइगर रिजर्व धमतरी के ग्राम लिखमा, बिनयाडीह, मैनपुर को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान भी किया । साथ ही उदंती टाइगर रिजर्व जिला गरियाबंद के ग्राम कुल्हाड़ीघाट, कठवा को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मान्यता पत्र प्रदान भी किया ।
