माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोदकपाल थाना क्षेत्र के बोंगला- पंगुड़ के जंगलों में माओवादियों से मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में हथियार, राउंड व माओवादी सामग्री बरामद
बीजापुर :- जिले के थाना मोदकपाल क्षेत्र के अंतर्गत बोंगला- पंगुड़ के जंगलों में माओवादियों की मद्देड एरिया कमेटी के डीव्हीसी नागेश एवं अन्य 20-25 सशस्त्र माओवादी एकत्रित होने की सूचना पर 06 अगस्त 2022 को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 229 की संयुक्त पार्टी को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया ।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर माओवादियों द्वारा लगाए गए स्थान पर माओवादियों द्वारा लगाए गए टेंट के निशान मिले । उक्त अभियान के दौरान माओवादियों के आगे बढ़ने के निशान को देखते हुए पुलिस पार्टी आगे बढ़ने लगी । 07 अगस्त 2022 को सुबह 7 बजे बोंगला- पंगुड़ के जंगलों में 20- 25 माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस पार्टी द्वारा सुरिक्षत आड़ लेकर माओवादियों को समर्पण के लिए सचेत किया । इसके बाद भी माओवादियों द्वारा लगातार फायरिंग जारी रखने पर पुलिस पार्टी द्वारा जवाबी कार्यवाही किया गया, जिसके बाद माओवादी जंगलों की आड़ लेकर मौके से भाग खड़े हुए । इस दौरान फायरिंग लगभग 30 घण्टे तक चली ।

फायरिंग थमने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल के सर्चिंग करने पर मौके से 01 नग एसएलआर रायफल, 29 राउंड, 01 नग इंसास राइफल, 04 राउंड, 01 नग 303 राइफल, 06 नग राउंड, विष्फोटक, माओवादी साहित्य, एवं दैनिक उपयोग के समान बरामद किया गया । वहीं मौके से खून के धब्बे एवं घसीटे जाने के निशान से 2-3 माओवादियों के मारे जाने की संभावना है । सर्चिंग के दौरान पंगुड़ के जंगलों से 01 घायल पुरुष माओवादी को पकड़ा गया है, जिसके पास से 01 नग हैण्ड ग्रेनेड, 05 डेटोनेटर, 12 बंदूक व 10 राउंड भी बरामद किया गया है ।
