बीजापुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की 6 दिवसीय तिरंगा यात्रा शुरू, विधायक विक्रम मंडावी ने माटवाडा से शुरू किया पदयात्रा

बीजापुर:- आजादी के 75वी. वर्षगाठ पर कांग्रेस की विधानसभा क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा का विधानसभा बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने आग़ाज़ कर दिया है। यह यात्रा पूरे विधानसभा क्षेत्र में 75 किमी तक चलेगी और इस यात्रा का समापन 14 अगस्त को होना है। रास्ते मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके परिजनों का सम्मान होगा और उनका स्मरण किया जाएगा, सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थानों पर पद यात्री शीश नवाजेंगे। यह यात्रा छः दिन का होगा। तिरंगा यात्रा के दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य संतकुमारी मंडावी, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, जनपद उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, ज्योति कुमार, संतोष गुप्ता, ज़िला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता कमल, अभिषेक ठाकुर, सरस्वती मंडल, संजना चौहान, अंकित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *