प्रदेश अध्यक्ष के मूल नियुक्ति पत्र पर छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस के आईटी सेल लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ थाने में कराया रिपोर्ट दर्ज

बीजापुर :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी प्रदेश अध्यक्ष के मूल नियुक्ति पत्र पर छेड़ छाड़ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस के आईटी सेल लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ बीजापुर थाने में उचित कार्यवाही करने एफआईआर दर्ज कराया ।

भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास राव मुदलियार ने बताया कि कांग्रेस के आईटी सेल के लोकसभा अध्यक्ष द्वारा सोशल मीडिया के फेसबुक और वाट्सअप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सांसद बिलासपुर के नियुक्ति मूल प्रपत्र में जानबूझ कर छेड़ छाड़ करते हुए मेरे नाम श्रीनिवास मुदलियार अंकित छल कपट एवं बेईमानी पूर्वक कूट रचना कर असली दस्तावेज के रूप में उपयोग करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक प्रचार किया गया है । आईटी सेल लोक सभा अध्यक्ष के इस कृत्य विरुद्ध अविलम्ब भारतीय दण्ड विधान की धाराएं 420, 467, 468, 471 एवं आईटी अधिनियम 66A के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *