हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

भोपालपटनम :- भोपालपटनम मे 9 अगस्त विश्व आदिवासी बड़े ही उत्साह व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व रात्रि में युवाओं द्वारा मोटर साइकिल रैली निकाला, जिसके बाद बाजा गाजा के साथ गोंडवाना भवन में शीतला माता एवं मैसम्मा की पूजा अर्चना पश्चात शिवालय पहुंच कर समाज के सभी लोगों ने पूजा अर्चना किया । इस दौरान सभी पारम्परिक वेश भूसा में थे । समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति में ध्वजा रोहण किया गया, जिसके बाद रैली की शक्ल में मुख्यमार्ग से हाई स्कूल सभा स्थल पर पहुंचे । इस दौरान सभी एक तीर एक कमान, सर्व आदिवासी एक समान के नारे लगाते रहे ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगलाल सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष कोरम नागैया, विशिष्ट अतिथि के रूप में कंडिक नारायण व भरत देहारी का शशिकला यालम, टिंगे चिन्नाबाई, चांपा नागेश, सडमेक नारायण और अनिल पामभोई नद पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । इस दौरान वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा सभी आदिवासियों की दशा, दिशा, स्थिति, रीति रिवाज की मूल निवासियों को ही चिंतन मनन करने की आवश्यकता है, वहीं संविधान को बचाये रखना भी हम आदिवासियों की पहली प्राथमिकता है । शिक्षक साहस, हिम्मत से ही हमारा विकास सम्भव है , जल जंगल जमीन पर आदिवादियों का ही अधिकार है । अंत मे आयोजन समिति के अध्यक्ष अल्वा मदनिया ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर सभा का समापन किया , सभी भोजन के पश्चात ऊंड घरों के लिए प्रस्थान किया । इस आयोजन को सफल बनाने मद कमल सिंह कोर्राम, कामेश्वर गौतम, नागवंशी व समाज के सदस्यों का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *