भुपेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना से छत्तीसगढ़ के किसान हुए मालामाल – नीलू चन्द्रवंशी
वीरेंद्र नगर से झिरौनी 22 किलोमीटर की पदयात्र सभी गांव में हुआ सभा।
कवर्धा :- ठाठापुर, पंडरिया विधान सभा मे अजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर 75 किलोमीटर की की शुरुआत पंडरिया विधानसभा के ग्राम बिरेंद्रनगर के नागा देव बाबा मंदिर से पुजा अर्चना कर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नींलु चंद्रवंशी एवं बिधायक ममता चंद्राकर जी द्वारा पदयात्र का शुभारंभ कर ग्राम कोहड़िया, मोहनपुर, अचानकपुर, हथलेवा, बाजार चारभाठा, गोछिया,मुगेलीडीह, कैरझिटी, बंदौरा और झिरौनी तक 22 किलोमीटर पैदल चलकर सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस पदयात्र कार्यक्रम का रात्रि विश्राम ग्राम झिरौनी में हुआ।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलु चंद्रवंशी जी ने पदयात्र को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली भाजपा कि सरकार 15 सालों तक सत्ता पर रही लेकिन किसानों के हित में कोई काम नहीं किया सिर्फ अपने रिश्तेदारो और भाजपा पार्टी वालों को फायदा पहुंचाने का काम किया और न ही दो सालों का बोनस देने का वादा किया था उसको भी किसान भाइयों को नहीं दिया,5HP पंप का बिजली बिल माफ करने का वादा किया था सिर्फ झुठ बोलने के शिवाएं कुछ नहीं किया केन्द्र पर बैठी भाजपा की मोदी सरकार ने किसानों किसानो आय दोगुनी करने की बात कही थी बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी 2022 तक सभी गरीबों का घर पक्का मकान उसमें शौचालय नल और नल में जल बिजली सभी किसानों के खाते में 15-15 लाख डालने जैसा झुठा वादा किया था आज किसानों का , बेरोजगारों का स्थिति इस केन्द्र में बैठी भाजपा की सरकार ने बत्तर कर दिया है महंगाई से लोग आत्महत्या करने पर विवश हो गई है जब कांग्रेस पार्टी कि सरकार थी तो रसोई गैस सिलेंडर का रेट 410/ रूपए था आज भाजपा की सरकार केंद्र पर है तो रसोई गैस सिलेंडर का रेट 1150/ रू हो गया है जबकि पिछले समय से गैस कम रेट में मिल रहा है ।
इस कार्यक्रम में पंडरिया क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ममता चन्द्राकर जी, जिला अध्यक्ष नीलू चंद्रवंशी जी, महेश चंद्रवंशी जी पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष शेषनारायण बैस जी, होरी साहू ब्लाक अध्यक्ष कवर्धा, शिव कुमार चंद्रवंशी, आनंद सिंह ठाकुर भारती राष्ट्रीय युवा कांग्रेस चंद्रवंशी, महेश केशरी जी, राजू खान, लेखा राजपूत, विनोद चंद्रवंशी लीला धानुक वर्मा ,महेश सोनी, राजेन्द्र मारकंडे, छोटू राम चंद्रवंशी गोपाल चंद्रवंशी, जितेंद्र सिंह, चतुरानन सिंह बैस , महेश सोनी, महेंद्र कौशिक, बालकृष्ण कौशिक, कार्तिक, रविकांत बैस, हिमलेश निर्मलकर, दिलीप साहु, ओम कौशिक, हेम कौशिक, परमेश्वर कौशिक,कामत कौशल , अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
