दिलीप उसेंडी बने राजभाषा आयोग बीजापुर जिला समन्वयक

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के सचिव डाक्टर अनिल कुमार भतपहरी द्वारा आयोग के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने एवं जिले के विभिन्न भाषाओ बोलीयो के संरक्षण सवंर्धन करने के उद्देश्य से बीजापुर जिले के कवि साहित्यकार दिलीप उसेंडी को जिला समन्वयक पद पर नियुक्त किया । जिले के साहित्यकारों/कवियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित नाम दिलीप कुमार उसेण्डी को छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग जिला समन्वयक पद पर नियुक्त होने पर बीजापुर के प्रबुद्ध कवि एवं सलाहकार बीरा राज बाबू प्रखर, अमित तिवारी, पुरूषोत्तम चन्द्राकर, गायत्री ठाकुर, ओमेश्वरी देवांगन, किरण मंहत… एवं अन्य साहित्यकारो ने इस तारतम्य मे दिलीप उसेण्डी को शुभकामनाएं देते हुए, खुशी व्यक्त की है।

अब बीजापुर जिले मे साहित्यिक गतिविधियों का प्रचार- प्रसार प्रमुखता से होगी। पूर्व जिला समन्वयक डॉ.राजकुमार टंडन के जिले से बाहर स्थानांतरण होने के कारण यह पद रिक्त हो गया था जिसकी पूर्ति 8 अगस्त को आदेश जारी कर की गई । दिलीप उसेंडी अच्छे लेखक व कवि हैं जो हिन्दी और गोंडी के जानकार हैं । जनपद पंचायत बीजापुर में ग्राम सहायक अधिकारी के पद पर वर्तमान में सेवारत हैं साथ ही वे अजजा कर्मचारी प्रकोष्ठ ब्लाक बीजापुर के अध्यक्ष भी हैं । दिलीप को जिला समन्वयक बनाए जाने पर जिले के नवांकुरित रचनाकारों में खुशी की लहर है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *