एस डी एम ऑफिस अविलम्ब खोलने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

कवर्धा :- सहसपुर लोहारा में SDM ऑफिस खोलने की घोषणा पूरी नहीं होने और अविलंब SDM ऑफिस खोलने की मांग को लेकर सहसपुर लोहारा भाजपा मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने मंडल प्रभारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा के साथ आज कवर्धा कलेक्टर से मिलकर माननीय राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा.इस ज्ञापन के साथ ही भाजपा नेताओं ने लोहारा क्षेत्र के हजारों लोगों के हस्ताक्षर वाले पत्रक भी कलेक्टर को सौंपे ।

सहसपुर लोहारा मंडल के भाजपा प्रभारी जसविंदर बग्गा ने हमें बताया कि मार्च के विधानसभा सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं ये घोषणा की थी, पर जब घोषणा के दो माह बीत जाने पर भी ये कार्यान्वित नहीं हो पाई तो भाजपा के सहसपुर लोहारा मंडल ने एक हल्ला बोल रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार तक लोगों की बात पहुंचाने के लिए एक बड़ा प्रदर्शन किया था. दुख का विषय ये है कि स्वयं की घोषणा को भूल गए मुख्यमंत्री
याद दिलाने के बाद भी जब इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुई तो सहसपुर लोहारा भाजपा मंडल ने एक बार फिर इस विषय को उठाते हुए पिछले एक महीने में लगातार क्षेत्र के सभी गांवों तक पहुंच कर लोगों की भावनाओं को एक हस्ताक्षर पत्रक में उनके हस्ताक्षर लेकर,ऐसे हजारों हस्ताक्षर के साथ माननीय राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन आज कलेक्टर कवर्धा को सौंपा. जिसमें माननीय राज्यपाल महोदया से अनुरोध किया गया है कि वे जन भावनाओं के संबंध में प्रदेश सरकार को निर्देशित करते हुए लोहारा में sdm ऑफिस तुरंत खोलने हेतु आवश्यक निर्देश देवें. कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हेतु सहसपुर लोहारा मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, महामंत्री योगेश साहू, सोहन शिवोपासक, दिवाकर डडसेना, शिवचरण पटेल, लाला साहू, रामचरण साहू, किशन सोनी उपस्थित थे.यह जानकारी भाजपा मंडल प्रभारी जसविंदर बग्गा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *