बड़ी खबर :- अलग अलग घटनाओं में दो की हत्या, अपहरण के बाद माओवादियों ने ग्रामीण की हत्या वहीं पारिवारिक विवाद को लेकर एक कि हत्या
बीजापुर :- जिले में अलग अलग घटनाओं में दो ग्रामणो की हत्या का मामला सामने आया है । जहां एक ओर माओवादियों ने एक ग्रामीण का अपहरण के बाद गला रेत कर हत्या कर दिया है, वहीं पारिवारिक विवाद के चलते एक कि हत्या की गई है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले बंगापाल थाना क्षेत्र से 8 अगस्त को ग्रामीण गोपीराम मड़काम का माओवादियों ने अपहरण कर लिया था । अपहृत ग्रामीण की माओवादियों ने घोर माओवाद प्रभावित कवरगांव में गला रेत कर हत्या कर दिया है । घटना स्थल के लिए पुलिस बल रवाना हो चुकी है । वही दूसरी घटना बीजापुर कोतवाली के जिला अस्पताल के क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते गोपनीय सैनिक की गला घोंट कर हत्या कर दिया गया है । घटना में शामिल दो आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है, दोनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है । मामले के तफ्तीश के लिए जगदलपुर से फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया हूं । इन दोनों घटनाओं की पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने की है ।
